
शिमला- जसपाल ठाकुर
हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव में कांग्रेस दो कदम आगे चल रही है। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद पार्टी ने पर्यवेक्षकों की तैनाती भी कर दी है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
मंडी संसदीय क्षेत्र में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर, डलहौजी की विधायक आशा कुमारी, नादाैन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू, गंगू राम मुसाफ़िर, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, कुलदीप पठानिया, बड़सर के विधायक इंद्रदत लखनपाल, विनय कुमार, संजय रत्न, शिमला ग्रामीण से विधायक एवं वीरभद्र के पुत्र विक्रमादित्य सिंह, बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर और सुखराम के पौत्र एवं पूर्व में हुए चुनाव में प्रत्याशी रहे आश्रय शर्मा को पर्यवेक्षक लगाया गया है।
इसी तरह फ़तेहपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री जीएस बाली, पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद चंद्र कुमार, सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा, कुलदीप कुमार, कांगड़ा के विधायक पवन काजल, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, देविंदर जग्गी, करण पठानिया, विशाल चम्बियाल का नाम शामिल किया है।
वहीं जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, हर्षवर्धन चौहान, अनिरुध सिंह, मोहन लाल ब्राकटा, सोहन लाल, सुरेश कुमार, मुनीश ठाकुर का नाम शामिल है। वहीं अर्की विधानसभा क्षेत्र में धनी राम शांडिल, राम लाल ठाकुर, हर्ष महाजन, लखविन्द्र राणा, राम कुमार, इंद्रदत लखनपाल, राजेश धर्माणी, सतपाल रायज़ादा, विनोद सुल्तानपुरी, अजय सोलंकी और अमित नंदा का नाम शामिल है।
वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी कंट्रोल रूम का जिम्मा केवल सिंह पठानिया, महेश्वर चौहान, हरिकृष्ण हिमराल, दीपक शर्मा, यशपाल तनैक, सुशांत कपरेट, वेदप्रकाश और बलदेव ठाकुर को सौंपा गया है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश को उपचुनाव में पर्यवेक्षकों के बीच समन्वय स्थापित करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
