हिमाचल में आज कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करेंगे मुख्‍यमंत्री

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में कोरोेना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू लगाने के बावजूद संक्रमण के मामले नहीं थम रहे हैं। प्रदेश सरकार ने 17 मई तक कोरोना कर्फ्यू की घोषणा की है।

लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार इसे आगे बढ़ा सकती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे, इसमें कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर भी चर्चा होगी।

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की अवधि 17 मई से आगे बढ़ाने के लिए मंत्रियों से भी सलाह मशविरा करेंगे। उच्च स्तरीय कमेटी इस पर फैसला कर सकती है। राज्य में कोरोना कर्फ्यू 7 मई को लागू हुआ था।

24 घंटे के दौरान प्रदेश में पांच हजार के करीब कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं, जबकि 59 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस के एक्‍ट‍िव केस 35 हजार के पार पहुंच गए हैं। अकेले कांगड़ा जिला में ही यह आंकड़ा 10 हजार के पार हो गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...