हिमाचल में अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई टूरिस्ट बस, बाल-बाल बचा ड्राइवर

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

चिंतपूर्णी में वीरवार को माता रानी के दर्शनों को आई एक टूरिस्ट बस ब्रेक न लगने से एक पहाड़ी से जा टकराई। इस हादसे में बस का ड्राइवर बाल-बाल बच गया।

उक्त घटना दोपहर एक बजे की है। गनीमत ये रही कि हादसे के दौरान बस में कोई भी सवारी नहीं बैठी हुई थी। इसलिए कोई बड़ी घटना नहीं घटी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर से भारद्वाज कंपनी की टूरिस्ट बस महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं को लेकर दोपहर के समय शंभू बैरियर के पास पहुंची।

बस में बैठे सभी श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने के लिए चले गए। बस चालक उतराई उतर कर बस को एक जगह पर खड़ी करने लगा, इस दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क के एक तरफ पहाड़ी से जा टकराई।

हालांकि बस की पहाड़ी के साथ हुई टक्कर के बावजूद ड्राइवर पूरी तरह सकुशल बच गया, जबकि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं बस के परिचालक मोहित ने बताया कि उतराई होने के कारण ड्राइवर बस का गियर नहीं बदल पाया, जिस कारण बस अनियंत्रित हो गई।

कंडक्टर ने बताया कि जिस वक्त ये हादसा हुआ उस दौरान बस की सवारियां माता रानी के दर्शन करने गई हुई थी। परिचालक ने बताया कि चिंतपूर्णी दर्शन करने के बाद बस में आए श्रद्धालुओं को अमृतसर जाना था, लेकिन बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण अब श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए दूसरी बस का इंतजाम किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...