हिमाचल : मां ने 14 साल की उम्र में 28 वर्षीय युवक से जबरन रचाई बेटी की शादी

--Advertisement--

Image

चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने पीड़ित बच्ची से बातचीत कर पूरे मामले का ब्यौरा किया हासिल।

ऊना – अमित शर्मा

उपमंडल बंगाणा के एक गांव में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा की जबरन 28 वर्षीय युवक से शादी कराए जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

मामले की भनक लगते ही चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम पीड़िता के घर पहुंची तमाम मामले की जानकारी जुटाने के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने पीड़ित बच्ची से बातचीत कर पूरे मामले का ब्यौरा हासिल किया।

इसके बाद टीम ने घटना के संबंध में महिला थाना पहुंचकर घटना शिकायत सौंपी। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक चाइल्ड हेल्पलाइन की जिला स्तरीय टीम को 1098 नंबर पर मामले की सूचना मिली थी। टीम को पता चला कि नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 साल की छात्रा की जबरन शादी कर दी गई है।

जब चाइल्ड हेल्पलाइन टीम संबंधित ग्राम पंचायत के प्रधान, वार्ड पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं समेत अन्य तमाम लोगों के साथ पीड़िता के घर पहुंची, तो वहां घर में उन्हें कोई भी नहीं मिला।

टीम ने पीड़ित बच्ची की मां से फोन पर बात कर घटना की जानकारी लेनी चाही, तो उन्होंने बच्ची के ससुराल में होने की बात कही।

चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में बच्ची के साथ काउंसलिंग की, तो पता चला कि पीड़िता की मां ने ही जबरन उसकी शादी करीब 28 वर्षीय व्यक्ति के साथ कर दी है।

शादी के बाद पति ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत केस दर्ज कर लिया।

डीएसपी हेडक्वार्टर अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पीड़िता से दुष्कर्म के आरोप में हरोली उपमंडल के बीड़दवाल (दुलैहड़) निवासी अजय कुमार और पीड़िता की मां के खिलाफ केस करते हुए जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...