हिमाचल: फ़र्ज़ी दस्तावेज़ से हरियाणा के चार लोगों ने हथियाई डाकसेवक की नौकरी, मामला दर्ज़

--Advertisement--

शिमला, 18 अक्तूबर

अप्पर शिमला में डाक विभाग में फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने का मामला सामने आया है। ग्रामीण डाक सेवक पद पर नौकरी कर रहे हरियाणा के चार लोगों के प्रमाण पत्र जांच में फर्जी पाए गए हैं। डाक अधीक्षक का पत्र मिलने के बाद ठियोग पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले के अनुसार भारतीय डाक विभाग में वर्ष 2021-22 में ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती निकली थी। हाईस्कूल में प्राप्तांक के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार कर अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। इनमें चार अभ्यर्थियों की तैनाती ठियोग थाना के अंतर्गत आने वाले डाकघरों में हुई।

डाक विभाग ने जब शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की, तो खुलासा हुआ कि चारों अभ्यर्थियों ने फ़र्ज़ी प्रमाण पत्र लगाए हैं। इनमें सिरसा निवासी सुशील, चरखी दादरी निवासी साहिल, भिवानी निवासी राकेश और जींद निवासी कर्मवीर शामिल हैं।

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा के बोल

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना ठियोग में आईपीसी की धारा  420,465,468, 471 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...