हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने अनुबंध पर सेवाएं दे रहे 57 अध्यापक किए नियमित, इन स्‍कूलों में देंगे सेवाएं

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

शिक्षा विभाग ने जिला के स्कूलों में दो साल लगातार अनुबंध पर सेवाएं देने वाले करीब 57 अध्यापकों को नियमित कर दिया है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा मोहिंद्र कमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन अध्यापकों में एलटी 34, फिजिकल एजुकेशन एक टीचर, पंजाबी तीन टीचर व शास्त्री के 19 अध्यापक हैं।

एलटी में दाड़ी में सेवाएं दे रही सिंपल, कुहना से आंचल, बेही से अंजना राणा, हरिपुर से पुलकित शर्मा, जंडौर से वीना, मनेई से नीरज, जुझपुर से हंसा देवी, संसारपुर टैरेस से राशि कुमारी, सुरला से रंजिता, भटलखुरद से रामा शर्मा, अमरोह से विजय, गंगथ से कुसुम, कुखेर से विरेंद्र, सियालकड़ से मोनू, अलोह से मंजु, शांतला से रीता शर्मा, चामुका से वंदना कुमारी व पपरोला से संजय कुमार को नियमित किया गया है।

वहीं पनालथ स्कूल से रीना कुमारी खैरियां से मीना, कटोरा से अनु बाला, सिहोरबल्ला से रीना, धुपकियारा से अनुराधा, सिद्धबाड़ी से रीता, हरोट से कंचना, बेही से अंजू देवी, सुखार से कमारी बनिता, लदोड़ी से जमुना कुमारी, पाइसा से नीतू कुमार व घीण से मोनिका को नियमित किया गया है।
बिलासपुर से शुभलेश कुमारी, नंदरूल से सपना, पुखरू से उर्मिला देवी, टिक्का नगरोटा से अंजना कुमारी को नियमित किया गया है। फिजिकल एजुकेशन टीचर में पुराना कांगड़ा स्कूल में सेवाएं दे रहे अमन कुमार नियमित हुए हैं।
पंजाबी अध्यापकों में ढलियारा में सेवाएं दे रही आशा रानी, पीर सलूही से सोनी, रे से समा की सेवाएं नियमित हुई हैं।
वहीं शास्त्री अध्यापकों में बरी कंदरोड़ी में शशि बाला, घनैटा से विनय डल से मदन सिंह, सिहुणी से राज लक्ष्मी, सकोह से अनुराधा, अमनी से कुलदीप चंद, लुधियाड़ा से राकेश कुमार, पनापर से सीमा, कोठी से राजेश, गरली से आशु शर्मा, पलौरा से रजनीश, डमटाल धाम से स्वतंत्र शर्मा, शांतला से पवन कुमारी, गुम्मर से नीता शर्मा, धनोट से संदीप, पाइसा से ज्योत्सना, बिलासपुर से कुमारी बंदना, करियाड़ा से रजेंद्र व रैत से सेवाएं दे रहे राकेश नियमित हुए हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...