
कोटला – स्वयंम
हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ संगठनात्मक जिला नूरपुर- कांगड़ा की संयुक्त बैठक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला के बीआरसी कार्यालय में हिमाचल दिवस के उपलक्ष पर तथा आजादी के अमृत महोत्सव पर संगठनात्मक जिला नूरपुर के अध्यक्ष विजय राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
कार्यक्रम का संचालन मां सरस्वती के दीप प्रज्वलित के साथ प्रारंभ किया गया अध्यक्ष विजय राणा ने संगठन परिचय एवं अतिथि परिचय करवाया। कांगड़ा विभाग प्रमुख डॉक्टर जोगिंदर सिंह ने एक भारत श्रेष्ठ भारत मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त किया।
वहीं मुख्य अतिथि प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार ने प्रान्त शिक्षक महासंघ द्वारा वर्ष भर में सरकार द्वारा पूरी करवाई गई मांगो की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव पर संगठन द्वारा ” मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ” कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
इस अवसर पर प्रान्त सचिव सहदेव जरियाल, प्रान्त मीडिया सह प्रभारी राजिन्द्र जम्वाल, ज़िला कांगड़ा अध्यक्ष बलवीर सिंह, कांगड़ा ज़िला मंत्री जितेंद्र भराडिया, नूरपूर ज़िला मंत्री केवल डढवाल, संगठन मंत्री नूरपूर शक्ति शर्मा, संगठन मंत्री कांगड़ा देश राज ठाकुर, सलाहकार प्रीतम ठाकुर, खण्ड अध्यक्ष कोटला पंकज कुमार सहित दोनों ज़िलों के मुख्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
