एसएस गुलेरिया को सर्वसम्मति से चुना गया अध्यक्ष
मंडी – अजय सूर्या
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के सेवा निवृत कर्मचारियों की जिला इकाई की बैठक ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर के कार्यालय में संपन्न हुई। पिछली बैठक 7 मार्च 2024 को जिला कार्यालय मंडी में सम्पन्न हुई थी। जिसमें निर्णय लिया गया था कि साधारण अधिवेशन व नई कार्यकारिणी के गठन किया जाएगा।
आज रिवालसर में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सेवा निवृत कर्मचारियों ने सर्वसमति से शक्ति चंद ठाकुर को मुख्य सलाहकार, एस. एस. गुलेरिया को अध्यक्ष, कृष्ण चंद शर्मा को महामंत्री, दीप कुमार वालिया को सचिव, चुना गया। इसके लिए अध्यक्ष, मुख्य सलाहकार, महामंत्री व सचिव ने जिला इकाई सेवा निवृत कर्मचारी संघ का धन्यवाद किया।