हिमाचल प्रदेश में 40 रुपये के लिए हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने दर्ज किया मामला

--Advertisement--

सम्मूताल पेट्रोल पंप के पास मजदूरों में मारपीट, एम्स बिलासपुर में तोड़ा दम

हिमखबर डेस्क

भोरंज में महज 40 रुपये के लिए साथी मजदूर की हत्या का मामला सामने आया है। वारदात 26 दिसंबर को भोरंज के सम्मूताल में हुई बताई जा रही है। भोरंज पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है, जबकि आरोपी घटनास्थल के फरार है।

भोरंज थाना प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर ने बताया कि मृतक प्रवासी की पत्नी आरती देवी, गांव नेतवापुर, डा. उमरिया बाजार तहसील धनघटा जिला संतकबीर उत्तर प्रदेश ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि 26 दिसंबर रात को जब वह अपने बच्चों के साथ थी, तो बाहर जोर-जोर से चीखने और चिल्लाने की आवाजें आई।

जब उसने बाहर देखा जो उसके पति संदीप कुमार को अमरजीत जो कि उत्तर प्रदेश का ही रहने वाला है, बांस के डंडों से सिर पर प्रहार कर रहा था। इससे संदीप कुमार जख्मी हो गया था। उसके बाद घायल अवस्था में उसे रिश्तेदार और ठेकेदार की मदद से सिविल अस्पताल भोरंज ले गए।

चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल हमीरपुर रैफर कर दिया। वहां पर तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण चिकित्सकों ने उसे एम्स बिलासपुर रैफर कर दिया। 31 दिसंबर की शाम संदीप कुमार ने वहां पर दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर के बोल

थाना प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंप दिया है। फरार आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस जगह-जगह छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...