हिमाचल प्रदेश में भांग की खेती को वैध करने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में भांग की खेती को वैध करने के लिए सरकार ने पांच सदस्य कमेटी गठित की है। आज विधानसभा में बजट सत्र के अंतिम दिन नियम 63 के तहत भांग की खेती को वैध करने को लेकर हुई चर्चा में सदस्यों ने भांग के औषधीय गुणों का हवाला देते हुए भांग की खेती को वैध करने की मांग उठाई गई।

चर्चा का जबाब देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा की भांग की खेती में पत्तियों और बीज को वैध करने को लेकर सोचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भांग के कई औषधीय लाभ है।

भांग की खेती से राज्य की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में मदद मिल सकती है। लेकिन इससे नशे को बढ़ावा देने की प्रवृत्ति न हो। इसको लेकर पांच सदस्यों की कमेटी बना दी गई।

उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री जगत नेगी की अध्यक्षता में पांच सदस्य कमेटी बनाने का सदन में एलान किया गया। सुंदर ठाकुर, हंस राज, जनक राज व पूर्ण चंद कमेटी के सदस्य होंगे।

हिमाचल के इन चेहरों को मिली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मीडिया और सोशल मीडिया कमेटी और इलेक्शन कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...