हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती के पेपर लीक मामले में कांगड़ा में अब तक 16 आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती के पेपर लीक मामले में कांगड़ा में अब तक पुलिस ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिनमें से आज 11 पहले से गिरफ्तार किये गये और पुलिस रिमांड की अवधी पूरी कर चुके आरोपी जबकि कुछ घंटे पहले गिरफ्तार किये गये एक और अन्य संजय नाम के आरोपी को भी कोर्ट में लाया गया और इन तमाम 12 आरोपियों को एसीजेएम शिखा लखनपाल की कोर्ट में पेश किया गया।

हालांकि कोर्ट में पेशी का वक्त पहली पेशी के बाद आज के लिये सुबह 10 बजे का वक्त मुकर्रर किया गया था मगर पुलिस आरोपियों को लेकर पौने 12 बजे कोर्ट रूम में पेश हुई, लाये गये तमाम आरोपियों के चेहरों पर शिकन नजर आ रही थी।

ज्यादातर आरोपी जब कोर्ट रूम में अपने परिजनों के साथ मुलाकात कर रहे थे तो जहां वो बेहद सहमे हुये नजर आये वहीं कई की आंखों से आंसू भी टपक रहे थे और रुंधे हुये गलों के साथ अपने अभिभावकों से ये कहते हुये सुने गये कि अब क्या होगा…?

हम बाहर तो निकल आयेंगे कि नहीं, अब हमारे साथ क्या होगा, इसी बीच तमाम आरोपियों के परिजनों के साथ उनके वकीलों की भी गुफ्तगू हुई, जिसमें वकीलों ने भी अपने पूरे प्रोफेशनल अंदाज में आरोपियों के परिजनों को ढांढस बंधाने का काम किया।

कोर्ट रूम में ये तमाम नाटकीय घटनाक्रम करीब पंद्रह मिनट तक चलता रहा उसके बाद आरोपियों को 12 बजे न्यायाधीश की कोर्ट में पेश होने का वक्त मिला, जैसे ही पुलिस के मुलाजिम आरोपियों को लेकर एसीजेएम शिखा लखनपाल की कोर्ट में पहुंचे और फाइल प्रोड्यूज़ की तो एसीजेएम ने पुलिस को लताड़ लगा दी कि आखिर वो वक्त पर क्यों नहीं पहुंचे और देरी से क्यों आये हैं।

एसीजेएम शिखा लखनपाल ने अपने अंदाज़ में कोर्ट कार्यवाही शुरू कर दी, सुनवाई के दौरान जस्टिस ने दोनों पक्षों की फाइलें पढ़ने के बाद मामले से जुड़े नये आरोपी संजय कुमार को पुलिस की दरख्वास्त के बाद जहां 13 मई तक दो दिन का पुलिस रिमांड दे दिया वहीं।

मुनीष कुमार पुत्र अशोक कुमार, निवासी देव भराडी डाकघर सुल्याली तहसील नूरपुर जिला काँगडा उम्र 21 साल,

मनी चौधरी पुत्र बीरबल सिंह गांव खटियाड़ तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा उम्र 21साल,

गौरव पुत्र विजय कुमार निवासी गांव व डा० भड़ियाड़ा तह व जिला कांगड़ा उम्र 23 साल,

अशोक कुमार पुत्र हरि सिंह निवासी गांव व डा0 पास्सू तह धर्मशाला जिला कांगड़ा उम्र 44 साल,

सुनील कुमार पुत्र कुलदीप सिंह निवासी चमराल डा0 लरुह तह0 फतेहपुर थाना नूरपुर जिला कांगड़ा उम्र 40 साल,

रमित पुत्र संतोष कुमार निवासी गांव देहरियां डा० समीरपुर थाना गगल तह व जिला कांगड़ा उम्र 21 साल,

पवन कुमार पुत्र लाल चन्द निवासी गांव देव भराड़ी डाकघर सुल्याली तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा उम्र 48 साल,

विशाल पुत्र पवन कुमार निवासी गांव देव भराड़ी डाकघर सुल्याली तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा उम्र 19 साल,

नितेश कुमार पुत्र राम सिंह निवासी गांव व डाकघर स्थाना तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा उम्र 20 साल,

विशाल पुत्र शकमरजीत निवासी गांव व डा० घराणा उप तह० धीरा तह0 पालमपुर जिला कांगड़ा उम्र 23 साल,

विजय किशोर उर्फ अरूण पुत्र गगांधर निवासी गाव व डाकघर हाजीपुर तहसील मुकेरिया जिला होशियारपुर पंजाब हाल रिहायश मकान न0 408 भारत नगर डाकघर व तहसील पठानकोट पंजाब उम्र 47 साल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

काबिलेगौर है कि इनमें से ज्यादातर आरोपी वो हैं जिन्होंने अभी अपनी टीन एज(18 साल की आयु से कम) को भी क्रॉस नहीं किया है और सिपाही बनने का सपना लिये सलाखों के पिछे पहुंच चुके हैं।

फिलहाल अभी भी पुलिस इस मामले सीनीयर आईपीएस ऑफीसर मधुसूदन की अगुवाई में बनाई गई एसआईटी जगह जगह छापेमारी कर रही है ताकि इस भर्ती में पेपर लीक करवाने वाले मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...