
पूर्व प्रधान केवल सिंह बने अध्यक्ष, प्रताप सिंह चुने गए उपाध्यक्ष।
दुराना/शाहपुर – अमित शर्मा
हिमाचल प्रदेश गद्दी यूनियन संगठनात्मक ,जिला नूरपुर के तहत मण्डल ज्वाली की इकाई का दुराना में गठन हुआ। जिसमें आज जिला ज्वाली इकाई का सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष अमीचन्द की अध्यक्षता में कार्यकारणी का चुनाव हुआ।
जिसमें पूर्व प्रधान केवल सिंह को सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश गद्दी यूनियन के मंडल ज्वाली का अध्यक्ष चुना गया।वहीं प्रताप सिंह उपाध्यक्ष, हाकमसिंह को सचिव चुना गया। साथ ही गाड़ राम को सलाहकार नियुक्त किया गया।
इस मण्डल का मीडिया प्रभारी हरवन्स लाल झुन्नू व सुरिन्द्र सिंह कोषाध्यक्ष चयनित किए गए।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमी चंद,उपाध्यक्ष संजीव कुमार, सचिव कुलदीप शर्मा सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
