हिमाचल प्रदेश के सभी गाबों को बेहतर मोबाइल नेटवर्क सुविधा देने के लिए 660 नए टावर स्थापित करने का लक्ष्य

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

केन्द्रीय संचार मन्त्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्य सभा सांसद सुश्री इन्दु बाला गोस्वामी को सदन में बताया की हिमाचल प्रदेश के सभी गाबों को बेहतर मोबाइल नेटवर्क सुविधा देने के लिए 660 नए टावर स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

जिसमे से अभी तक राज्य के 12 जिलों में 423 टावर स्थापित करके 66 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया की हिमाचल प्रदेश के दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल संचार नेटवर्क को सुदृड़ करने के लिए 38 टावर्स स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमे से अब तक 37 टावर्स स्थापित कर दिए गए है।

उन्होंने बताया की इसके अतिरिक्त सुरक्षा की दृष्टि से 3 बॉर्डर आउटपुट /इनपुट टावर्स स्थापित किये जायेंगें। उन्होंने बताया की वी एस ऍन एल द्वारा 4 जी रोलआउट में सभी स्वदेशी उपकरण लगाए गए हैं और फ़िनलैंड , स्वीडन , चीन और साउथ कोरिया के बाद भारत पांचवा देश बना है जिसने सभी स्वदेशी उपकरणों के उपयोग से 4 जी नेटवर्क को रोल आउट किया है।

उन्होंने बताया की सरकारी उपक्रम बी एस एन एल ने पिछले 18 सालों में पहली बार अक्टूबर से दिसंबर 2024 की तिमाही में 262 करोड़ का नेट प्रॉफिट और 1500 करोड़ का ऑपरेटिंग प्रॉफिट दिखाया है।

उन्होंने राज्य सभा सांसद सुश्री इन्दु बाला गोस्वामी को सदन में बताया की हिमाचल प्रदेश के 24 टू जी टॉवरों को 4 जी टॉवरों में अपग्रेड किया जायेगा।

उन्होंने बताया की केन्द्र सरकार द्वारा बर्ष 2022 में 4 जी नेटवर्क की सेवाओं से बंचित क्षेत्रों को 4 जी नेटवर्क के अन्तर्गत कवर करने के लिए 26,316 करोड़ रूपये की धनराशि मंजूर की गई है। जिसके अन्तर्गत 3,001 टू जी टॉवरों को 4 जी टॉवरों में अपग्रेड किया जायेगा।

उन्होंने बताया की माओबादी / लेफ्ट विंग की हिंसा से प्रभाबित क्षेत्रों में ₹1,884 करोड़ रूपये की लागत से 2,343 टॉवरों को 4 जी नेटवर्क में अपग्रेड किया जायेगा।

उन्होंने बताया की इसके अतिरिकत 26 राज्यों के सामान्य क्षेत्रों के 655 टू जी टॉवरों को 4 जी टॉवरों में अपग्रेड किया जायेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सुक्खू की बेरोजगारों को सौगात: हिमाचल में भरे जाएंगे पंचायत सचिवों के पद,ई-टैक्सी पर 50% अनुदान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...

Himachal Budget 2026: किसान आयोग का होगा गठन, हल्दी का समर्थन मूल्य 150 रुपए करने का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को उनकी...

सुक्खू सरकार की पर्यटन क्षेत्र को लेकर बड़ी घोषणाएं, जानें नया मास्टरप्लान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के वित्तीय भविष्य के लिए आज...