हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सहप्रभारी संजय दत्त ने भरा शाहपुर कांग्रेस में जोश

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त कांगड़ा, चंबा संगठनात्मक दौरे के दौरान ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी शाहपुर की बैठक में ब्लॉक् कांग्रेस कार्यालय रैत पहुंचे। सह प्रभारी संजय दत्त का कांग्रेस कार्यालय रैत पहुँचने पर स्थानीय कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया सहित ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी शाहपुर एव कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त के बोल

ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी शाहपुर की जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय है, क्योंकि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है ।

संजय दत्त ने कहा कि कांगड़ा, चंबा की जिम्मेदारी मुझे ए०आई०सी०सी० संगठनात्मक को मजबूत करने के लिए सौंपी है और कांगड़ा चंबा के सभी बिधानसभा क्षेत्रों के ब्लॉको में जा कर संगठनो को मजबूत करने की रणनीति तय की जाएगी।

संजय दत्त ने कहा कि सबसे पहले हर बिधानसभा क्षेत्र में बुथ स्तर की कमेटियों को मजबूत करे और हर बुथ में जा कर भाजपा की तानाशाही नीतियों को उजागर करके जनता के सामने लाये, जिससे भाजपा का असली चेहरा सामने आए।

भाजपा सरकार ने हमेशा झूठ की राजनीति का सहारा ले कर सत्ता हथियाने का काम किया है और आज उसी का नतीजा बढ़ती महंगाई, बढ़ती विरोजगारी, चरमराती अर्थव्यवस्था, चरमराती कानून व्यवस्था ,महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार देश प्रदेश की जनता खामियाजा भुक्त रही है।

आज जो केंद्र सरकार युवाओ के खिलाफ अग्निपथ योजना थोप रही है। कांग्रेस पार्टी उसका विरोध करती हैं। केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस पार्टी के नेताओ पर ई०डी० का दुरुपयोग करके झूठे केसों में फसाया जा रहा है और विपक्ष की अबाज़ को दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सच का साथ दिया है।

क्या बोले पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा

इस मोके पर पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने शाहपुर के कांग्रेस नेता केवल सिंह की पीठ थप थपाते हुए कहा कि गरीब परिवार से इतनी मेहनत करके केवल पठानिया ने आज इतना मुकाम हासिल किया है। ये सब केवल सिंह पठानिया ओर शाहपुर कांग्रेस, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है।

शर्मा ने कहा की कोई भी बिधानसभा क्षेत्र किसी की जागीर नही होती। जो जनता के दुःख सुख और पार्टी की विचारधारा के साथ चलेगा जनता उसको ही अपना नेता चुनेगी। पार्टियां बदलने से ओर झूठ बोलने से कोई भी नेता लंबे समय तक नही चलता, आखिर उसको जनता नकार ही देती है। इस बार शाहपुर से कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया का बिधायक बनना तय है। जिससे शाहपुर क्षेत्र को विकास को आगे ले जाने में अहम योगदान रहेगा।

केवल सिंह पठानिया के बोल

स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने कहा कि बिधानसभा शाहपुर हल्के में हर बुथ में कांग्रेस कमेटियों को बना कर हर बुथ में बैठकों का दौरा किया जा रहा है और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करके जनता के बीच ले जाया जा रहा है।

सभी ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी के अग्रणी सगठन मजबूती के साथ भाजपा की जनविरोधी नीतियों को घर घर तक पहुचाने का कार्य कर रही है। पठानिया ने कहा कि शाहपुर की जनता जरूर मुझे आशीर्वाद दे कर शाहपुर हल्के की जिमेदारी सौंपेगी।
मैं नेता नही लेकिन शाहपुर की जनता का सेवक बन कर बिधानसभा शाहपुर को एक मॉडल बिधानसभा क्षेत्र बनाने के सपने को पूरा करना चाहता हु। जिससे मेरे शाहपुर हल्के की जनता को हर सुबिधा घर तक ही पहुँचे।

ये रहे मोजुद

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय महाजन, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, चम्बा कांग्रेस नेता नीरज नैयर, कोषाध्यक्ष कर्ण पठानिया, डॉक्टर राजेश शर्मा प्रबक्ता प्रदेश कांग्रेस, ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत राणा, चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह, धार कंडी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशी पाल शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर, एस०सी०प्रकोष्ठ ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चंद, एक्स सर्विस लीग ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल भन्द्राल, ओबीसी प्रकोष्ठ ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, जिला ओबीसी अध्यक्ष वरिंदर चौधरी, निखिल पठानिया युवा कांग्रेस, सौरभ ठाकुर युवा कांग्रेस, पंचायती राज संगठन ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष इकवाल सिंह मिंटा, मेजर कुलदीप बलोरिया, कैप्टन मदन शर्मा, एस०प्रकोष्ठ ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष बाली राम आदि गणमान्य कांग्रेस जन मोजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...