हिमाचल परिवहन मंत्री ने लगाया नाका, 30 से अधिक गाड़ियों के किए चालान, बस भी की जब्त

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने शुक्रवार देर रात को चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी शहर के साथ लगते भ्यूली पुल पर नाका लगाया।

नाके के दौरान बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाली 100 से अधिक गाड़ियों को रोका गया था। इनमें से 30 से अधिक गाड़ियों के चालान भी किए गए। दो वाहनों के 25-25 हजार से अधिक के चालान काटे गए हैं। वहीं एक वॉल्वो बस को भी जब्त किया गया। बस में जो सवारियां थी उन्हें मौके से परिवहन निगम की बस में आगे भेजा गया।

बता दें कि परिवहन मंत्री किसी अधिकारिक कार्यक्रम को लेकर मंडी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भ्यूली पुल पर नाका लगा दिया।

उन्होंने बताया कि लंबे समय से यह शिकायत मिल रही थी कि बाहरी राज्यों से प्रवेश करने वाले वाहनों द्वारा टैक्स की अदायगी नहीं की जाती और अवैध तरीके से हिमाचल में प्रवेश किया जा रहा है। इसको लेकर यह एक्शन लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...