मंडी – अजय सूर्या
पत्नी लगातार फोन करती रही. लेकिन पति ने फोन नहीं उठाया. इस पर पत्नी का शक गहरा गया. वह पति की प्रेमिका के कमरे में पहुंची और वहां पर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. क्योंकि उसका शक सही निकला.
इस दौरान बहसबाजी के बाद बात हाथों पाई तक पहुंची और तीनों में मार-कुटाई हुई. मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर का है. पुलिस तक भी मामला पहुंचा था. लेकिन बाद में समझौता हो गया.
जानकारी के अनुसार, मंडी शहर में एक महिला मंगवाई में रहती है. वह रात को अपने पति की इंतजार घर पर करती रही. इस दौरान पति घर नहीं पहुंचा तो सुबह सुबह पत्नी प्रेमिका के कमरे में जा धमकी.
इस दौरान उसने पति को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ लिया. पति को प्रेमिका के साथ देखकर पत्नी आग बबूला हो गई. इस दौरान पति और प्रेमिका ने पत्नी को भी पीटा.
मामले में जब चीखपुकार मची तो आसपास के लोगों ने मंडी पुलिस स्टेशन में सूचना दी. यहां से तीनों को थाने ले जाया गया. पत्नी ने यहां पति के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए मांग की. हालांकि, बाद में पति के माफी मांगने पर पत्नी ने मामला दर्ज नहीं करवाया.
बताया जा रहा है कि पति टैक्सी चलता है और सौलीखड्ड का रहने वाला है. उसका महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है. फिलहाल, मंगवाई और आसपात के क्षेत्र में पूरा मामला चर्चा का विषय बना रहा.

