हिमाचल: पति को पराई महिला से ‘Chat’ करने से रोका तो कर दी पत्नी की धुनाई

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 14 दिसंबर 

सुंदरनगर थाना के अंतर्गत एक महिला की पति ने इस बात पर पिटाई कर दी कि क्योंकि वो पति को पराई महिला से चैट करने से मना कर रही थी। महिला ने पति का फोन देखने के बाद उसे समझाया।

पति पहले तो चैट की बात से मुकर गया, लेकिन बाद में पत्नी की धुनाई कर दी। महिला ने पुलिस में मामला दर्ज करवा पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कांगू क्षेत्र की महिला ने बताया है कि उसकी शादी साल 2009 में पूरे हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। महिला ने बताया कि उसका पति अकसर शराब का सेवन करता है, गाली-गलौज कर परेशान करता है।

महिला ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े 7 बजे वो घर आया तो महिला ने उसका फोन लिया। जिसमें पति ने किसी महिला से चैट की थी। जब उसने इसके बारे में पति को पूछा व समझाने लगी तो उसका पति चैटिंग की बात से मुकर गया।

इसी बात को लेकर उसके पति ने उसके साथ बहसबाजी ओर मारपीट शुरू कर दी। साथ ही गला दबाने की कोशिश भी करने लगा। पुलिस ने आईपीसी की धारा 498(A), 504 IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...