हिमाचल: पंडोगा में सबसे बड़ी लूट, शातिरों ने पीएनबी के एटीएम से उड़ा लिया 10 लाख कैश

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के पंजाब से सटे ऊना जिला में बड़ी वारदात सामने आई है। देर रात को थाना हरोली के अंतर्गत ऊना होशियारपुर मार्ग पर पंडोगा में चोर एटीएम को गैस कटर से काटकर कैश चुरा ले गए।

चाेरों ने पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम को निशाना बनाया है। बताया जा रहा है एटीएम कैबिन के शटर का ताला तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद गैस कटर से एटीएम को काट दिया और सारा कैश लेकर फरार हो गए।

जिला ऊना के अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक प्रवीन धीमान ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया हर जगह की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। नाकों पर तलाशी अभियान जारी है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। जिन चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है वह जल्द ही काबू में किए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...