
धर्मशाला – राजीव जसबाल
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा मंगलवार को धर्मशाला स्थित जोराबर स्टेडियम में आभार रैली का आयोजन किया गया है।
इस रैली में चतुर्थ भारतीय आरक्षित वाहिनी के समादेशक साजूराम राणा भी ड्यूटी पर तैनात थे। लेकिन रैली स्थल पर ड्टूटी के दौरान एसआर राणा को अचानक हृदय घात हुआ।
इसके बाद उन्हें तुरंत धर्मशाला अस्पताला ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक एसपी ड्यूटी पर तैनात था। उसी दौरान अचानक वह गिर गया। जिसके बाद उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसके मृत घोषित कर दिया।
एसपी एसआर राणा जंगलबैरी बटालियन में तैनात थे। साजू राम राणा बिलासपुर के पूर्व एसपी भी रह चुके हैं।
