हिमाचल: टांडा में आपसी रंजिश में व्‍यक्ति को बेरहमी से पीटा, अधमरा कर फेंका

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

सदरपुर टांडा में आपसी रंजिश के कारण कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई की और उसे अधमरा कर फेंक गए। युवक को स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालत में टांडा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर व्यक्ति का इलाज चल रहा है। इस बारे में टांडा पुलिस चौकी व थाना नगरोटा बगवां में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि सदरपुर का राज कुमार पुत्र किशोरी लाल आटा चक्की में गेहूं पिसवाने के लिए जा रहा था कि रास्ते में उसे कुछ लोगों ने घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी। जिससे पूरे शरीर पर पिटाई के निशान हैं। व्यक्ति को अधमरा करके छोड़ गए थे। स्थानीय लोगों ने युवक को उपचार के लिए टांडा अस्पताल में भर्ती करवाया।

न्‍याय के लिए विधायक से मिले स्‍वजन

आरोपितों की पहचान  शम्मी, सचिन, मनीष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह लड़ाई झगड़ा जमीन के विवाद को लेकर पुरानी रंजिश के चलते हुआ है। घायल व्यक्ति के पिता किशोरी लाल व अन्य स्वजन आज विधायक अरुण कुमार कूका से मिले। विधायक से न्याय की गुहार लगाई। विधायक ने इस बारे में पुलिस प्रशासन से बात की और त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया।

यह बोले पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक डा. खुशहाल शर्मा ने बताया इस बारे में नगरोटा बगवां पुलिस थाना प्रभारी व टांडा चौकी प्रभारी को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। कानून को अपने हाथ में लेने का हक किसी को नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...