शिमला – जसपाल ठाकुर
हिमाचल में जल शक्ति विभाग में 4000 पदों पर भर्ती होने जा रही है। यह पद ग्राउंड स्टाफ के भरे जाएंगे। यह जानकारी जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने दी है।
उन्होंने बताया कि आने वाली कैबिनेट बैठक में इन 4000 कर्मचारियों की भर्ती की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि विभाग ने पिछले कुछ समय में कई नई परियोजनाएं शुरू की हैं। इन परियोजनाओं को चलाने के लिए विभाग के पास कर्मचारियों की कमी है।
विभाग के पास ग्राउंड स्टाफ नहीं है, ऐसे में पैरा वर्कर पॉलिसी के तहत इन चार हजार पदों पर भर्ती की मंजूरी कैबिनेट में दी जाएगी।
जिसके बाद विभाग जल्द से जल्द इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करेगी।
जानकारी देते हुए जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि विभाग में काफी समय से भर्तियां नहीं हुई हैं। लेकिन इस बीच परियोजनाएं बढ़ गई हैं।
जिन्हें चलाने के लिए स्टाफ की कमी महसूस की जा रही है। ऐसे में अब परियोजनाओं को चलाने के लिए कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी।
जयराम सरकार परियोजनाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए 4,000 पद स्वीकृत करने जा रही है। विभाग जल्द ही इनकी भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर देगा।
महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्तमान जयराम सरकार ने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने की पूरी कोशिश की है जिसके कारण बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिला है।