हिमाचल: घर में खड़ी गाड़ी का कट गया टोल टैक्स, कार मालिक के उड़े होश

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर स्थित टोल टैक्स बैरियर पर तैनात कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही लोगों की जेब पर डाका डाल रही है। लगातार हो रही लापरवाही से लोगों में काफी आक्रोश है।

ऐसा ही एक मामला जिला मंडी के सुंदरनगर के गुरबचन सिंह के साथ भी पेश आया है। गुरबचन की गाड़ी उनके घर सुंदरनगर में पार्किंग में खड़े होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार गड़ामोड़ बेरियर पर 150 रुपए टोल टैक्स काट दिया गया।

गुरबचन सिंह ने कहा कि देर शाम करीब 7:50 पर उनके फोन पर टोल टैक्स का 150 रूपए काटे जाने का मेसेज आया, जबकि उनकी गाड़ी घर पर पार्किंग में खड़ी थी।

वाहन मालिकों के मुताबिक उनकी शिकायत को सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा के कर्मचारी जब फंसने लगते हैं तो गलत ढंग से लिए गए टोल टैक्स को वापस कर मामले को रफा-दफा कर दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों की ऐसी शिकायतें मिल रही है, लेकिन छोटा-मोटा पैसा होने के कारण लोग सामने नहीं आ रहे।

उन्होंने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मांग की है कि इस प्रकार के मामलों पर कड़ा संज्ञान लिया जाए, जिससे टोल प्लाजा पर कार्य करने वाले कंपनी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...