हिमाचल: गर्मी में बरसात जैसी तबाही, देखते ही देखते जमींदोज हो गया रिहायशी मकान

--Advertisement--

गर्मी में बरसात जैसी तबाही, देखते ही देखते जमींदोज हो गया रिहायशी मकान।

मंडी, 03 मई – अजय सूर्या 

बरसात का मौसम अभी काफी दूर है, लेकिन मंडी में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण बरसात की तबाही वाले मंजर अभी से ही देखने को मिलने लग गए हैं।

जिला की लडभड़ोल तहसील में रिहायशी मकान जमींदोज होने की घटना सामने आयी है। मकान के गिरने का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, यह वीडियो यहां के स्थानीय लोगों द्वारा बनाया गया है, जिसे सोशल मीडिया शेयर किया गया है।

मकान गिरने से कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। खतरे को भांपते हुए प्रशासन द्वारा पहले ही मकान में रह रहे लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार तहसील लडभड़ोल से कुछ ही दूरी पर लडभड़ोल-कांढ़ापत्तन सड़क के समीप गांव गोरा में बुधवार दोपहर को प्यार चंद पुत्र स्वर्गीय रूप सिंह ठाकुर का मकान लैंडस्लाइड होने के चलते जमींदोज हो गया।

मकान का मलबा सड़क पर गिरने से यहां पर सड़क मार्ग भी बाधित हो गया। लैंडस्लाइड के चलते मकान गिरने से प्यार चंद का लाखों का नुकसान हो गया है। इस लैंडस्लाइड से विद्युत बोर्ड को भी नुकसान पहुंचा है।

लैंडस्लाइड के दौरान विद्युत उपमंडल लडभड़ोल के बिजली के खंबे भी धराशायी हो गए। जिससे काफी देर तक विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही, बाद में कड़ी मशक्कत के बाद विभागीय कर्मचारियों ने विद्युत आपूर्ति को बहाल किया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन की ओर से तहसीलदार मेघना गोस्वामी अपने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।

तहसीलदार मेघना स्वामी ने बताया कि भारी बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड के कारण मकान गिर गया है। मकान में रहने वालों को प्रशासन ने पहले ही कहीं और शिफ्ट करवा दिया था। उन्होंने प्रभावित परिवार को प्रशासन की हर संभव सहायता प्रदान करने का भी आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि प्रदेश में बीते 5 दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से हिमाचल वासियों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बुधवार सुबह भी प्रदेश सहित मंडी जिला में भी मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहा।

इस बारिश से जहां सबसे अधिक गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है, वहीं कई लैंडस्लाइड की घटनाएं भी सामने आई हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...