“हिमाचल को 1500 करोड़ देने के लिए PM मोदी का आभार, लेकिन नुकसान 10 हजार करोड़ से ज्यादा का हुआ”

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

पीएम नरेंद्र मोदी ने आपदा से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश का आज हवाई सर्वेक्षण किया और कांगड़ा जिले में आपदा प्रभावितों से भी मुलाकात की। इस दौरान केंद्र सरकार की ओर हिमाचल को 15 सौ करोड़ की फौरी राहत जारी की गई। इसको लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया है। वहीं, उन्होंने हिमाचल को केंद्र की ओर से ज्यादा आर्थिक मदद देने की मांग की।

सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल दौरे पर हैं और आज उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का हवाई दौरा किया है। साथ पीएम कांगड़ा में प्रभावितों से भी मिले और अधिकारियों से आपदा की हालातों को लेकर फीडबैक भी लिया।

पीएम मोदी ने ₹1500 करोड़ जारी कर मरहम लगाने का जो काम किया है, उसके हम लिए केंद्र सरकार का आभार जातते हैं लेकिन नुकसान काफी ज्यादा हुआ है। ऐसे में हिमाचल को और भी आर्थिक सहायता की जरूरत है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्रीय टीम यहां पर दौरा करके गई है। हिमाचल प्रदेश में आपदा से काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।

लोक निर्माण विभाग को ही अब तक 4000 करोड़ का नुकसान हो चुका है जबकि अन्य विभागों को जोड़ा जाए तो नुकसान 10,000 करोड़ से भी ज्यादा का हो चुका है हालांकि, प्रधानमंत्री ने 1500 करोड़ देने की घोषणा है, लेकिन जिस तरह से नुकसान हुआ है, ऐसे में हिमाचल को और भी आर्थिक सहायता की जरूरत है।

उन्होंने कहा जो केंद्र की टीम ने आकलन करके बताया है, उसके मुताबिक और भी सहायता हिमाचल को मिलनी चाहिए।ताकि हिमाचल प्रदेश को फिर से दोबारा से पटरी पर लाया जा सके। हिमाचल के लोग एहसान फरामोश नहीं हैं, केंद्र सरकार जो भी मदद करती है, उसके लिए हमेशा उनका आभार जताया जाएगा।

उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश विधानसभा में हिमाचल को आपदा राज्य घोषित किया है। इसमें पक्ष और विपक्ष दोनों ने प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिमाचल को आपदा राज्य घोषित करना चाहिए और आपदा के तहत मापदंड में जो सहायता मिलती है, उससे यहां पर लोगों को काफी मदद मिलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...