हिमाचल: कोर्ट में चल रहा तलाक का केस और आरोपी ने ऐसे रचा ली 2 और शादियां

--Advertisement--

हिमाचल: कोर्ट में चल रहा तलाक का केस और आरोपी ने ऐसे रचा ली 2 और शादियां

मंडी – अजय सूर्या

नेपाल की एक महिला ने उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी की उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद उसे 10 दिन बीत जाने के बाद भी गिरफ्तार न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने सुंदरनगर में शुक्रवार को प्रैस वार्ता में आरोप लगाए हैं कि वह नेपाल की रहने वाली है और वर्ष 2018 में सुंदरनगर के स्लाबकोट निवासी युवक ने उससे मंदिर में विवाह किया था।

इसके बाद वह 3 साल तक आरोपी के घर में उसके माता-पिता की उपस्थिति में रही, लेकिन उसका नाम किसी भी सरकारी रिकार्ड में दर्ज नहीं कराया। इस दौरान वह नेपाल चली गई और वहां बेटे को जन्म दिया। नेपाल में ही उसे आरोपी के किसी रिश्तेदार से पता चला कि उसका पति पहले से ही शादीशुदा है और उसका तलाक का केस चल रहा है।

इसके बाद वह 6 माह के बच्चे के साथ वापस आरोपी के घर लौटी तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। महिला ने बताया कि वह तंग आकर फिर नेपाल चली गई और अब जब वापस लौटी तो पता चला कि आरोपी ने तीसरी शादी रचा ली है। पीड़ित महिला ने बताया कि जब उसने सुंदरनगर थाना में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करवाई तो आरोपी ने हिमाचल उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत ले ली।

आरोपी ने न्यायालय में बेटे को जो अब 6 साल का है, को भी अपना मानने से इंकार कर दिया। जब उच्च न्यायालय ने डीएनए करवाया तो उसमें साबित हो गया कि बच्चा आरोपी का ही है, जिसके बाद न्यायालय ने आरोपी की अग्रिम जमानत रद्द कर दी।

26 जून, 2025 को जमानत रद्द होने के बाद 10 दिन से अधिक समय हो गया, लेकिन आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है और वह भूमिगत हो गया है। पीड़ित का कहना है कि उसने पुलिस के उच्च अधिकारियों से भी न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन उसके नेपाली होने के कारण सुनवाई नहीं हो रही है।

डीएसपी भारत भूषण के बोल 

डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और इसकी गंभीरता को देखते हुए गहनता से जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...