हिमाचल कैबिनेट बैठक: पीसमील वर्करों को अनुबंध पर लाने समेत ये फैसले होने की उम्मीद

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) में तैनात पीसमील वर्करों को अनुबंध पर लाए जाने का मामला 11 दिसंबर को धर्मशाला में प्रस्तावित प्रदेश कैबिनेट की बैठक में जा सकता है। निगम प्रबंधन की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इन कर्मचारियों को अनुबंध पर लगाने की बात कर चुके हैं, लेकिन पीसमील वर्कर लिखित में ऑर्डर करने की मांग कर रहे हैं। इन वर्करों को 11 दिन हड़ताल पर हो गए हैं। अब इनके समर्थन में वर्कशॉप में तैनात तकनीकी कर्मचारी भी आ गए हैं। 14 तक ये कर्मचारी पीस मील वर्करों के साथ गेट मीटिंग करेंगे।

उसके बाद दो घंटे की हड़ताल में जाएंगे। उधर, एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति ने भी सोमवार को पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। हिमाचल में परिवहन निगम की 400 बसें वर्कशाप में रिपेयर के लिए खड़ी हो गई है। पीसमील कर्मचारियों की हड़ताल के बाद बसों की मरम्मत का काम एचआरटीसी के तकनीकी कर्मचारियों के कंधे पर है। इनके भी हड़ताल में आने से परिवहन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे नर्सों के रिक्त पद

स्वास्थ्य विभाग में डाक्टरों और फार्मासिस्टों के बाद अब नर्सों के रिक्त पदों को भरा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नर्सों के 50 से अधिक पदों को भरने का मामला कैबिनेट में बैठक में ले लाया जा रहा है।

मंत्रिमंडल की बैठक में नई खेल नीति के ड्राफ्ट पर भी चर्चा

विधानसभा परिसर में होने जा रही राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में नई खेल नीति के ड्राफ्ट पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा शीत सत्र में कई ड्राफ्ट बिलों पर भी चर्चा होगी, जिन्हें सदन में पारित किया जाना प्रस्तावित है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...