हिमाचल के लेफ्टिनेंट कर्नल ने पंजाब में की पत्नी की हत्या, खुद को भी मारी गोली

--Advertisement--

Image

शिमला, 10 जनवरी – नितिश पठानियां 

पंजाब के फिरोजपुर कैंट में सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार रात पत्नी की हत्या करने के बाद लेफ्टिनेंट ने खुद को भी गोली मार दी।

पुलिस को घटनास्थल से सैन्य अधिकारी द्वार लिखा गया एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें पत्नी को मारने की वजह वैवाहिक जीवन में कलह को बताया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक सेना का अधिकारी हिमाचल के शिमला है रहने वाला हैं। मृतक निशांत परमार (40) सेना की सप्लाई डिपो (एएससी) बटालियन-507 में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात थे।

दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला के मुताबिक निशांत देहरादून निवासी अपनी पत्नी डिंपल सिंह तोमर के साथ फिरोजपुर कैंट में सरकारी कोठी में रहते थे। दोनों के बीच काफी समय से आपसी विवाद चल रहा था।

निशांत ने रविवार रात करीब आठ बजे के आसपास डिंपल के माथे पर गोली मार दी। उसके बाद निशांत अपने यूनिट दफ्तर गया।

वहां मंदिर में माथा टेका और फिर एक जवान की सरकारी राइफल से गले के नीचे रखकर खुद को गोली मार ली।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...