हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को हुआ कोरोना, PM से नहीं करेंगे भेंट

--Advertisement--

Image

शिमला, 19 दिसंबर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब सुखविंदर सिंह सुक्खू देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात नहीं करेंगे।

आज ही उन्होंने पीएम से मुलाकात करनी थी। सोमवार सुबह ही उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। सुखविंदर सिंह सुक्खू अब तीन दिन तक हिमाचल सदन दिल्ली में क्वारंटाइन रहेंगे।

बता दें कि इन दिनों सुखविंदर सिंह सुक्खू देश की राजधानी दिल्ली में मौजूद है। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस के तकरीबन 40 विधायकों के साथ राहुल गांधी की भारत यात्रा में भी भाग लिया था। यात्रा से वापस लौटने के बाद वह दिल्ली में ही है।

जहां वह पार्टी के उच्च पदाधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं। पिछले दो दिनों में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य अजय माकन से भी भेंट की।

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी मिले। 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व राज्य मंत्री तथा हिमाचल कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षा दीपा दास मुंशी से भी भेंट की थी।  इस दौरान उनके साथ हिमाचल प्रदेश के कई विधायक भी मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...