हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के ड्राइवर रहे शख्स की संदिग्ध हालात में मौत, घर में मिली लाश; सिर में लगी थी गोली

--Advertisement--

पूर्व मुख्यमंत्री के ड्राइवर की संदिग्ध मौत, घर में मिला ड्राइवर का शव, पुलिस कर रही है मामले की जांच

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के ड्राइवर रहे शख्स की घर में लाश मिली है। उनकी संदिग्ध हालात में मौत की पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है उन्होंने खुद को गोली मार ली। पुलिस हर पहलु से मामले की जांच कर रही है।

64 वर्षीय शांति स्वरूप कुल्लू के रायसन विहाल में रहते थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे के करीब पिस्टल से अपने सिर पर गोली मार ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है शांति स्वरूप 2020 सचिवालय से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह कुल्लू स्थित अपने घर में रह रहे थे। उनकी संदिग्ध हालात में मौत पर सवाल उठ रहे हैं।

उन्होंने खुद को गोली क्यों मारी, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। क्या इसके पीछे मानसिक तनाव है या कुछ और। पुलिस हर पहलु को खंगाल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...