हिमाचल के देहरा से MLA होशियार सिंह हुए बीमार, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

हिमाचल प्रदेश के नेता चुनावी थकान मिटा रहे हैं तो वहीं देहरा के विधायक चुनावों के बाद मुंबई में हैं. यहां उनका मुंबई के मशहूर लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है. होशियार सिंह देहरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं.

लगातार चुनावों में डोर टू डोर प्रचार में जुटे रहे होशियार सिंह पत्थरी के असहनीय दर्द में थे. हालांकि एक समय ऐसा भी आया कि वह प्रचार नहीं कर पा रहे थे. इसके बावजूद उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पूरे विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभाएं की और 12 नवंबर को मतदान हुआ.

जानकारी के अनुसार, होशियार सिंह उसी दिन मुंबई अपने परिवार के साथ चले गए, लेकिन यहां उनके विधानसभा क्षेत्र में यह अफवाह फैला दी गई कि होशियार सिंह मुंबई घूमने गए हैं. अब जवाब देते हुए होशियार सिंह ने अपने

ऑफिशियल फेसबुक पेज पर यह जानकारी दी है कि वह अस्वस्थ हैं और अपना इलाज करवाने मुंबई गए हैं. उनके एक समर्थक ने भी फेसबुक पर पोस्ट किया है कि कि देहरा के विधायक होशियार सिंह का लीलावती अस्पताल मुंबई में इलाज चल रहा है, इसलिए कोई भी कार्यकर्ता या समर्थक कॉल न करे. जैसे ही होशियार स्वस्थ होंगे वह खुद कॉल कर लेंगे.

गॉल ब्लेडर में है पथरी

होशियार सिंह के समर्थक और गुर्जर नेता सुभाष चंद ने बताया कि विधायक होशियार सिंह अभी अस्वस्थ हैं. उनका इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल रहा है. अभी उनका पित्ताशय में पथरी का ऑपरेशन होना है.

वहीं उनके प्रमुख नेता व मीडिया प्रभारी करनैल सिंह पटियाल ने कहा कि वह देहरा की जनता व सभी समर्थकों से अपील करते हैं कि वह संयम रखें. आठ मार्च को जीत का जश्न होशियार सिंह हम सबके साथ मनाएंगे.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...