हिमाचल के डिपुओं में नहीं मिल रहा राशन, तीन दिन से सर्वर डाउन

--Advertisement--

हिमाचल के डिपुओं में नहीं मिल रहा राशन, तीन दिन से सर्वर डाउन

मंडी, 17 जनवरी – अजय सूर्या

हिमाचल के सरकारी डिपुओं पर उपभोक्ताओं को बीते तीन दिनों से राशन नहीं मिल पा रहा है। सर्वर डाउन होने के चलते उपभोक्ताओं को राशन नहीं दिया जा रहा है। रोजाना प्रदेश भर में लाखों उपभोक्ता राशन लेने डिपुओं पर तो आ रहे हैं लेकिन सर्वर डाउन होने के चलते उन्हें खाली हाथ वापिस लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ता इस बात को लेकर खासे परेशान हैं और विभाग की कार्यप्रणाली से नाखुश नजर आ रहे हैं।

उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें लगातार तीन दिन हो गए डिपुओं पर आते हुए लेकिन सर्वर डाउन होने का हवाला देकर राशन नहीं दिया जा रहा है। उपभोक्ताओं ने सरकार से जल्द से जल्द सर्वर को सही करने की मांग उठाई है, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो सके। साथ ही उपभोक्ताओं ने यह भी मांग रखी है कि यदि ऑनलाईन प्रणाली में कभी खामी आती है तो फिर उसके स्थान पर ऑफलाईन राशन देने का प्रावधान भी रखा जाए।

सर्वर को ठीक करने का कार्य जारी, जल्द बहाल होगी सेवा
वहीं, जब इस बारे में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंडी के जिला नियंत्रक पवन शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण दिक्कत आई है। दिक्कत का समाधान करने का कार्य लगातार जारी है। जल्द ही सेवाएं बहाल हो जाएंगी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...