हिमाचल के छह बार मुख्‍यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह वेंटीलेटर पर शिफ्ट

--Advertisement--

Image

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की हालत सोमवार रात को फिर बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट कर दिया। उसके बाद से उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उनके फेफड़ों में हल्का संक्रमण पाया गया है।

शिमला, जसपाल ठाकुर

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की हालत सोमवार रात को फिर बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट कर दिया। उसके बाद से उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उनके फेफड़ों में हल्का संक्रमण पाया गया है। हालांकि आक्सीजन लेवल से लेकर अन्य सभी टेस्ट की रिपोर्ट सामान्य है। सोमवार सुबह ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनसे मुलाकात की थी।

 

उनके अलावा दिन में कई कांग्रेसी नेता और आला अधिकारी भी उनसे मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई। हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह दो बार कोरोना संक्रमित हुए। उन्होंने 21 जून को दूसरी बार कोरोना से जंग जीती है, लेकिन सांस लेने में दिक्कत व अन्य बीमारी के चलते वह उसी समय से आइजीएमसी शिमला में भर्ती हैं।

 

इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल (आइजीएमसी) शिमला में सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का कुशलक्षेम पूछने पहुंचे। नड्डा सुबह 10 बजे अस्पताल आए और कार्डियोलाजी में दाखिल वीरभद्र सिंह से मिले। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद थे।

 

इस दौरान वह भी वीरभद्र स‍िंह से बात नहीं कर पाए थे। इसी बीच शाम को उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर आ गई। खैर अभी वीरभद्र सिंह की हालत स्थि‍र बताई जा रही है। सांस लेने में दिक्कत व अन्य बीमारी के चलते अस्पताल के स्पेशल वार्ड के कमरा नंबर 633 में भर्ती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...