हिमाचल की राजनीति के गढ़ कांगड़ा जिला में कांग्रेस के नौ प्रत्‍याशी लगभग तय, इन छह सीटों पर माथापच्‍ची

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

दिल्ली में कांग्रेस के पांच घंटे तक चले महामंथन में कई नामों पर सहमति बनी है, जिन्हें हिमाचल कांग्रेस मैदान में उतारेगी। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा की बात करें तो जिला कांगड़ा में कई सीटों पर प्रत्‍याशी लगभग तय माने जा रहे हैं। हालांकि कुछ सीटों पर मैराथन जारी है।

कहीं पर प्रत्याशी अधिक हैं तो कहीं पर ढंग का प्रत्याशी ही नहीं है। माना जाता है कि शिमला तक का रास्ता कांगड़ा जिला से होकर ही जाता है। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नौ सीटों पर प्रत्‍याशियों के चयन की मुहर लग गई है। इनमें हिमाचल प्रदेश से 43 नाम तय माने जा रहे हैं।

इन विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी तय

कांगड़ा में नूरपुर, धर्मशाला, नगरोटा बगवां, पालमपुर, सुलह, जयसिंहपुर, ज्वालामुखी व बैजनाथ, फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी तय माने जा रहे हैं। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय महाजन, धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से एआइसीसी के सचिव व पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, नगरोटा बगवां से स्वर्गीय जीएस बाली के बेटे व एआइसीसी सचिव रघुवीर सिंह बाली, पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक आशीष बुटेल, सुलह विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सीपीएस जगजीवन पाल, जयसिंहपुर से पूर्व विधायक यादवेंद्र गोमा, ज्वालामुखी से पूर्व विधायक संजय रत्न, बैजनाथ से पूर्व विधायक किशोरी लाल व फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से भवानी पठानिया का नाम तय माना जा रहा है।

यहां पर चल रहा है अभी घमासान

कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में पवन काजल के भाजपा में शामिल होने के बाद इस सीट पर घमासान है। कांगड़ा में अभी सुरेंद्र काकू ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस को ज्वाइन किया है। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस लगातार हार रही है। यहां पर भी टिकट को लेकर माथापच्ची है। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र, जवाली, जसवां परागपुर व देहरा विधानसभा क्षेत्र को लेकर माथापच्‍ची है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...