हिमाचल की युवतियों को भी अग्निवीर बनने का मौका, जानें ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

भारतीय सेना में अग्निवीर योजना में प्रदेश की युवतियों की भर्ती भी होगी। इसके लिए नौ अगस्त से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है और यह पंजीकरण सात सितंबर तक चलेगा।

अग्निवीर महिलाओं के लिए हरियाणा के अंबाला स्थित खारगा स्टेडियम में सात से 11 नवंबर तक भर्ती रैली होगी। इसमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ की महिला अभ्यर्थी भाग लेंगी।

सात सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाली महिला अभ्यर्थी ही इस भर्ती के लिए पात्र होंगी। अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पांच अक्तूबर के बाद इंडियन आर्मी की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

इस भर्ती के लिए प्रदेश के सभी जिलों की महिला अभ्यर्थी जो दसवीं पास हों और साढ़े सत्रह से 23 साल की उम्र की हों। वह भाग ले सकती हैं।

महिला अभ्यर्थी की लंबाई 163 सेंटीमीटर होनी चाहिए। शारीरिक दक्षता परीक्षा में 1,600 मीटर दौड़, दस फीट लंबी कूद और पांच फीट ऊंची कूद की बाधा पार करनी होगी। इसके बाद मेडिकल और लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाली महिला अभ्यर्थी चार साल के लिए भारतीय सेना में नियुक्त होंगी।

सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने कहा कि अंबाला में महिला अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली होगी। महिला अभ्यर्थी सात सितंबर तक भर्ती के लिए पंजीकरण करवा सकती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...