हिमाचल की बेटी ने अमरीका में दिलवाई दिवाली को मान्यता, पेंसिलवेनिया में त्योहार पर अब होगा राजकीय अवकाश

--Advertisement--

पेंसिलवेनिया में त्योहार पर अब होगा राजकीय अवकाश, डा. वसु के प्रस्ताव पर गवर्नर ने लगाई मुहर

हिमखबर डेस्क 

 

हिमाचल प्रदेश के लिए यह एक गर्व का क्षण है कि प्रदेश की बेटी डा. वसु सिंह के अथक प्रयासों से संयुक्त राज्य अमरीका के पेंसिलवेनिया राज्य ने आधिकारिक तौर पर दीपावली पर राजकीय अवकाश (स्टेट होलीडे) घोषित कर दिया है।

डा. सिंह हिमाचल के धर्मशाला शहर के श्यामनगर की रहने वाली है। बेथलहम, पेंसिलवेनिया में एक फैमिली मेडियन फिजिशियन के रूप में कार्यरत डॉ. वसु सिंह को हाल ही में गवर्नर जोश शापिरो ने एशियाई अमरीकी और प्रशांत द्वीपवासी पर गवर्नर की सलाहकार आयोग (गवर्नर एडवाइजरी कमीशन ऑन एशियन अमरीकन एंड पेसिफिक आई लेंडर) में चौथी बार लगातार नियुक्त किया है।

 

इस पुनर्नियुक्ति के तुरंत बाद डा. सिंह ने भारतीय समुदाय की ओर से पहल की और गवर्नर शापिरो से दिवाली को राजकीय अवकाश के रूप में मान्यता देने का आग्रह किया।

डा. सिंह के इस प्रस्ताव पर कार्रवाई करते हुए, गवर्नर जोश शापिरो ने एक बिल पर हस्ताक्षर किए, जिससे आधिकारिक तौर पर रोशनी के त्योहार दिवाली पर पेंसिलवेनिया में राजकीय अवकाश घोषित कर दिया।

गवर्नर ने डा. सिंह और भारतीय समुदाय के अन्य सदस्यों के साथ गवर्नर के कार्यालय और एशियाई मामलों की सलाहकार आयोग द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में दिवाली का उत्सव भी मनाया।

 

डा. वसु का हिमाचल से पेंसिलवेनिया तक का सफर

 

डा. वसु सिंह ने कर्नाटक के बीजापुर के एक कालेज से अपनी मेडिकल डिग्री हासिल की और पेंसिलवेनिया के सेंट ल्यूक अस्पताल से परिवार चिकित्सा में अपनी पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी की। वर्तमान में वह सेंट ल्यूक यूनिवर्सिटी हेल्थ नेटवर्क से जुड़ी हुई हैं।

धर्मशाला से पेंसिलवेनिया तक का उनका सफर न केवल उनकी चिकित्सा के क्षेत्र में सफलता को दर्शाता है, बल्कि विदेशों में भारतीय संस्कृति और त्योहारों को पहचान दिलाने में भी उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका साबित करता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...