हिमाचल का एक ऐसा गांव, जहां का रास्ता भूला ‘विकास’ आजादी के 75 साल बाद भी नहीं बनी सड़क

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज उपमंडल के गांव तोहू में लोग आजादी के 75 साल बाद भी सड़क सुविधा से वंचित है. बीमारी की हालत में मरीज को कंधे पर उठाकर ही अस्पताल ले जाना पड़ता है.

हालांकि, तोहूं गांव से होकर समलाह से दशमल कच्ची सड़क जाती है, लेकिन सालों से सड़क को पक्का नहीं किया गया है और इस सड़क का ग्रामीणों को फायदा नहीं मिल पा रहा है. तोहू गांव में 50 घरों में करीब 400 लोग समस्या का समाधान ना होने से मायूस हैं.

ग्रामीण जगदीश चंद ने बताया कि तोहू गांव से होकर गुजरती सड़क के लिए जगह भी दी है और सालों से कच्ची सड़क है.

इस पर पैदल आवाजाही करना भी दूभर है. हालाांकि, कई बार सरकार को भी सड़क को पक्का करवाने की गुहार लगाई है, लेकिन सड़क पक्की नहीं होने से ग्रामीणों की समस्या जस की तस बनी हुई है.

ग्रामीण दलीप सिंह ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि गांव की सडक को पक्का किया जाए, ताकि ग्रामीणों को सड़क  की सुविधा मिल सके और सालों से सड़क सुविधा से महरूम लोगों को सहूलियत मिले.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...