हिमाचल: कांस्टेबल को नीचे उतार जब्त किए टिपर को भगा ले गया खनन माफिया, जानें पूरा मामला

--Advertisement--

हिमाचल: कांस्टेबल को नीचे उतार जब्त किए टिपर को भगा ले गया खनन माफिया, जानें पूरा मामला

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में खनन माफिया को खाकी का भी खौफ नहीं है। ऐसा ही मामला बद्दी में सामने आया। मानपुरा में खनन सामग्री से भरे जब्त टिपर को थाने ले जाने के बजाय चालक कहीं और ले गया। यही नहीं, वाहन में सवार पुलिस जवान को रास्ते में ही धमकाकर उतार दिया।

जानकारी के अनुसार मानपुरा पुलिस बुधवार रात को गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट के टिपर को पकड़ा। टिपर को हांडा कोंडी गांव का मदन लाल चला रहा था। पुलिस ने चालक से खनन सामग्री के दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक नहीं दिखा पाया।

पुलिस ने टिपर को कब्जे में ले लिया और चालक को टिपर को थाने में खड़ा करने को कहा। साथ में पुलिस ने एक आरक्षी को टिपर में बिठा दिया, लेकिन चालक टिपर को थाने ले जाने के बजाय हांडा कोंडी गांव की ओर तेज रफ्तार से ले गया। पुलिस जवान के कहने के बावजूद भी उसने टिपर नहीं रोका और पूरे रास्ते में खनन सामग्री को फेंकता हुआ चला गया।

चालक ने पुलिस जवान को धमकी देकर रास्ते में उतार दिया। पुलिस जवान किसी तरह थाने लौटा। पुलिस की एक टीम टिपर चालक की तलाश कर रही है, लेकिन वाहन पर कोई नंबर न होने की वजह से अभी तक टिपर का पता नहीं चल सका। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

एएसपी अशोक वर्मा के बोल 

उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ खनन अधिनियम, पुलिस कार्य में बाधा, चोरी व धमकी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...