हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर दर्दनाक हादसा, तीन की मौत

--Advertisement--

नाहन, 14 अक्टूबर – नरेश कुमार राधे 

हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर मिनस-पाटन के नजदीक एक जीप के गहरी खाई में गिरने से चालक सहित तीन की मौके पर ही मौत का समाचार मिला है। मृतक चौपाल उपमंडल के रहने वाले थे।

मृतकों की शिनाख्त 26 वर्षीय चालक राकेश निवासी टिक्करी (नेरवा) , 37 वर्षीय वाहन मालिक सुरजीत व श्याम सिंह( 48) के तौर पर हुई है। मृतक एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

उधर, उत्तराखंड पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। शनिवार सुबह करीब 6 बजे नेरवा से उत्तराखंड के मिनस पाटन में जीप अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के समय आसपास कोई नहीं था। लिहाजा, हादसे का समय पर किसी को पता नहीं चल सका।

हिमाचल की तरफ से सड़क पार कर रहे ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखा और फिर फोन के माध्यम से पाटन के लोगों को सूचना दी गई।

ग्रामीणों नें मौके पर पहुंच कर उत्तराखंड की राजस्व पुलिस को घटना की जानकारी दी। हादसा इतना खतरनाक था कि गाड़ी के परखचे उड़ गए। गाड़ी सीधी टोंस नदी के किनारे पहुंची।

राजस्व पुलिस, स्थानीय ग्रामीणों व एसडीआरएफ की टीम नें मृतकों को रेस्क्यू कर सडक़ तक पहुंचाया। राजस्व पुलिस के क्षेत्रीय पटवारी प्रभुलाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...