हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर सेब से लदी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, 26 वर्षीय चालक की मौत…एक घायल

--Advertisement--

Image

रोनहाट, 23 अगस्त – नरेश कुमार राधे 

मंगलवार सुबह हिमाचल प्रदेश से सेब लेकर उत्तराखंड के देहरादून मंडी जा रही एक पिकअप (HP 62A-3581) मीनस-क्वानू-हरिपुर मार्ग पर हिमाचल और उत्तराखंड के सीमांत इलाके में टिकरधार के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

इस दुर्घटना में चालक (26) पवन कुमार पुत्र चमेल सिंह निवासी ग्राम डिडो (सिरमौर) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य व्यक्ति (70) ख्यालीराम पुत्र शिव राम निवासी ग्राम चलराना, तहसील नेरवा, ज़िला शिमला गंभीर रूप से घायल हुआ है।

वहीं हादसे की सूचना के तुरंत बाद राजस्व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए विकास नगर अस्पताल पहुंचाया।

वहीं पिकअप के खाई में गिरने से लाखों के सेब बर्बाद हो गए। नायब तहसीलदार केशव दत्त जोशी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

उधर राजस्व पुलिस मामला दर्ज करके सड़क हादसे के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...