हिमाचल: आईटीआई प्रशिक्षुओं ने खराब बाइक से बना दी कार, जानिए पूरा मामला

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गरनोटा के मेकेनिक मोटर व्हीकल और मेकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल के विद्यार्थियों ने बेकार हो चुकी बाइक से अनोखी कार बनाई है। इस नवाचार की खास बात यह है कि इसमें प्रयुक्त इंजन और कलपुर्जे पूरी तरह एक कबाड़ बाइक से लिए गए हैं, जबकि इसकी चेसिस छात्रों ने स्वयं डिजाइन और निर्मित की है।

करीब डेढ़ माह की मेहनत से इस परियोजना को पूरा किया गया। इसमें मेकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड के छात्र शुभम और आदित्य शर्मा ने टीम के साथ कार का निर्माण किया है। इस उपलब्धि में संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर मनीष कुमार राणा, समूह अनुदेशक और अन्य प्रशिक्षकों का भी मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त हुआ।

प्रधानाचार्य मनीष कुमार राणा के बोल

प्रधानाचार्य मनीष कुमार राणा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में यह अपनी तरह का पहला प्रयास है, जिसमें सीमित संसाधनों के बावजूद किसी संस्थान स्तर पर छात्रों ने एक कार्यशील चौपहिया वाहन का निर्माण किया है। उन्होंने इस अभिनव उपलब्धि के लिए छात्रों को शुभकामनाएं दीं और पूरे स्टाफ का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...