हिमखबर पर खबर चलते ही हरकत मे आया स्वास्थ्य विभाग

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयम

पठानकोट-मंडी नेशनल हाइवे पर 32 मील के नजदीक नाले में सरकारी दवाइयों की पड़ी हुई बोतले व ट्यूबस मिलने का समाचार जैसे ही ‘हिम खवर टीवी’ में चला तो  स्वास्थ्य विभाग एकदम से हरकत में आया।

ड्रग इंस्पेक्टर धर्मशाला मीनाक्षी जसवाल ने 32मील में पहुंचकर नाले में फैंकी गई सरकारी दवाइयों की खेप को देखा तथा इसकी रिपोर्ट तैयार की। इस दौरान दवाइयों के अलावा इंजेक्शन भी पाए गए जोकि एक्सपायरी होने के बाद काफी खतरनाक हैं।

ड्रग इंस्पेक्टर के बोल

ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी जसवाल ने बताया कि हमने फैंकी गई एक्सपायरी दवाइयों की रिपोर्ट तैयार कर ली है। जिसे उच्चाधिकारियों को सौंपा जाएगा।

उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार जो भी आगामी कार्रवाई के निर्देश होंगे, उन्हें अमल में लाया जाएगा। ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी जसवाल ने हिमखबर टीवी चैनल का भी धन्यवाद किया, कि चैनल ने इस मामले को जोर शोर से उठाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...