हिमखबर को जरूरत है Digital Journalists की

--Advertisement--

Image

हिमखबर डेस्क

‘हिमखबर’ को डिजिटल जर्नलिस्ट्स की जरूरत है। इस समय हमें कांगड़ा, धर्मशाला, पालमपुर, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कुल्लू, शिमला में एक – एक रिपोर्टर और डेस्क पर एक सहयोगी की आवश्यकता है।

हम किसे तलाश रहे हैं:

ऊर्जावान पत्रकार जो खबरों की समझ रखते हों, पढ़ने-लिखने के शौकीन हों, कैमरे के सामने धाराप्रवाह बोल सकते हों, डिजिटल मीडिया में काम कर चुके हों, हस्तियों के इंटरव्यू लेने में सक्षम हों और सबसे महत्वपूर्ण बात- टेक्नॉलजी से घबराते न हों। रिपोर्टर को इवेंट कवरेज, फेसबुक लाइव, स्पॉट रिपोर्टिंग, इंटरव्यू आदि का अनुभव होना आवश्यक है।

डेस्क के सहयोगी अच्छी स्क्रिप्ट राइटिंग करने में समक्ष होने चाहिए और उन्हें फेसबुक, यूट्यूब, वर्डप्रेस आदि का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। अगर उन्हें वॉइस ओवर के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग का भी अनुभव हो तो सोने पर सुहागा।

हिमखबर प्रदेश का ऐसा पोर्टल है जो कोविड काल से कई वर्ष पहले, साल 2017, से ही वर्क फ्रॉम होम मोड पर चलता है। इसलिए, अगर आपमें जज्‍बा है तो निश्चित अवधि की शिफ्ट में कहीं से भी पूरी ईमानदारी के साथ काम करने के लिए तैयार रहें।

पात्रता

पत्रकारिता की डिग्री या डिप्लोमा नहीं चाहिए, काम को लेकर जुनून चाहिए। आप अपने काम के सैंपल भेजें, वेतन योग्यता अनुसार दिया जाएगा। अगर आप फ्रेशर हैं तो अपनी मर्जी के किसी भी विषय पर रिपोर्टिंग करते हुए वीडियो शूट करके भेज सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए 7559600040 , 82192 45363 , 9817525424 पर संपर्क कर सकते है या अपने वीडियो शूट करके इन नंबर्स पर भेज सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...