काँगड़ा – राजीव जस्वाल
काँगड़ा नगर परिषद ग्राउंड मे जून के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह मे बॉलीवुड के दिवगंत महान गायक किशोर कुमार की यादगार मे किशोर नाईट का आयोजन किया जायेगा. जिसमे जाने माने गायक कलाकार किशोर कुमार के सदाबहार गीत गाकर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन करेंगे.
इसके इलावा कॉमेडी, डांस, और भारतीय संस्कृत पर आधारित फैशन शो का तड़का भी लगेगा. इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए बॉलीवुड के जाने माने प्लेबैक स्टार सिंगर अरविन्द सिंह राजपूत अपना पूरा सहयोग देंगे. और किशोर नाईट के मुख्य आकर्षक भी बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर अरविन्द सिंह राजपूत होंगे.
इस प्रोग्राम मे काँगड़ा जिले के प्रसिद्ध एंकर सुदेश सहोंतरा एक बार फिर से एंकरिंग की दुनियां मे लौट कर अपने पुराने अंदाज मे एंकरिंग करेंगे. संगठन के अध्यक्ष श्याम वर्मा व महासचिव विनय गुप्ता ने बताया की इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है और सफल आयोजन के लिए स्पोंसड से सम्पर्क किया जा रहा है.
यह जानकारी संगठन के मुख्य मिडिया प्रभारी चंदन महाशा ने दी.

