लंज, निजी संवाददाता
पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत मोटे अनाज की रैली का आयोजन नायव तहसीलदार हारचक्कियां डी. सी.राणा और स्टॉफ की मौजुदगी में किया गया। जिसमें परगोड़ पंचायत की बार्ड सदस्यों अनुवाला, सिमरता विशेष तौर पर भाग लिया।
इस रैली के दौरान सर्कल हारचक्कियां प्रोजेक्ट रैत की ऑगबाडी कार्यकर्त्ता कुसुम ठाकुर, अरुणा देवी, नीलम, सोनियाँ, रेखा रानी, स्नेहलता, सुनीता, कुसुम लता, गुड्डी, रानी, विमला, अरुणा, रोशनी, प्रवीन आदि ने भाग लिया रैली के दौरान आंगनवाडी की कार्यकर्ताओं ने मोटे आनाज के सेवन के लिए लोगों को जागरूक किया व ज्यादा से ज्यादा मोटा आनाज खाने से कैसे बीमारियों को दूर रखा जा सकता है के स्लोगनों से लोगों को जागरूक किया।

