हारचक्कियां में सर्पदंश से 10 वर्ष के युवक की गई जान

--Advertisement--

समय पर मिल जाता उपचार तो शायद बच जाती जान

शाहपुर – नितिश पठानियां   

शाहपुर के चंगर क्षेत्र में एक हफ्ते में 2 लोगों की सर्पदंश से मौत हो गई।3 दिन पगले मनेई में एक शिक्षक की मौत हुई थी और आज हारचक्कियां में एक 10 वर्षीय युवक को सांप के काटने से माँ बाप का इकलौता सहारा छिन गया।

आपको बता दें कि हारचक्कियां निवासी नक्श धीमान सुपुत्र पवन की सांप के काटने से मौत हुई है। परिजनों ने वताया की नक्श सुबह जब विस्तर से उठा तो उसकी सांस घुटने लगी और उसके ओंठ नीले ही गए थे। उनकी नजर कान पर पड़ी तो वहां सांप के काटने का निशान देखा तो तुंरन्त गाड़ी करके दुराना अस्पताल लेकर गए।

लेकिन लपियाना,लंज, दुराना, कुठेड़ में रात्रि सुविधा न होने के चलते उन्होंने शाहपुर अस्पताल बच्चे को लेकर जा रहे थे कि छतड़ी में ही युवक ने दम तोड़ दिया।

वहीं पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया। परिजनों को मलाल है कि आज चंगर क्षेत्र में रात्रि चिकित्सा सुविधा होती तो शायद युवक की जान बच जाती।

चाचा केवल धीमान के बोल

मृतक के चाचा केवल धीमान ने वताया कि कितने वर्षों से क्षेत्रवासियों की मांग थी कि चंगर क्षेत्र में रात्रि चिकित्सा सुविधा दी जाए। लेकिन आज तक चंगर क्षेत्र के लोगों को ये सुविधा नहीं मिली।

पंचायत प्रधान हारचक्कियां तिलक राज के बोल

वहीं पंचायत प्रधान हारचक्कियां तिलक राज ने गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि आज तक कई सरकारें आई और चली गई लेकिन चंगर क्षेत्र में लंज से कुठेड़ तक कोई भी सरकार रात्रि चिकित्सा सुविधा देने में विफल रही। उंन्होने सरकार से मांग उठाई है कि चंगर क्षेत्र में रात्रि चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। ताकि किसी ओर के घर का चिराग न बुझे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला: चालान से नहीं सुधरे तो ट्रैफिक संभालने में लगाए जाएंगे, पुलिस ने शुरू की नई पहल

धर्मशाला - हिमखबर डेस्क  पर्यटन नगरी धर्मशाला में यातायात नियमों...

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पार्वती नदी में गिरी कार, 26 वर्षीय युवक की मौत

हिमखबर डेस्क  जिला कुल्लू के भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर शुक्रवार को...

एटीसी शाहपुर नवाचार को दे रहा बढ़ावा: केवल सिंह पठानियां

बोले.... बच्चे स्कूल की कक्षा से बाहर निकलकर प्रकृति...

एचपीयू में खूनी झड़प; कईयों के फूटे सिर, एबीवीपी-एसएफआई कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे

विश्वविद्यालय परिसर में एबीवीपी-एसएफआई कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे, अफरा-तफरी...