हादसे में घायल छात्र ने तोड़ा दम, मचा कोहराम

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

सड़क हादसे में घायल कक्षा आठ के छात्र ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। छात्र की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने छात्र के पिता की ओर से टेंपो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

एक जून को खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम अहरो निवासी सुरेश पुत्र मंगली टेंपो में सवारी लेकर खजुरिया से अहरो गांव की ओर आ रहा था। बुधवार को खजुरिया-अहरो रोड स्थित ग्राम करसोला की कुल्ली नदी के समीप निर्माणाधीन सड़क की खाई में अचानक टेंपो का पहिया चला गया था। जिसके कारण टेंपो पलट गया।

हादसे में ग्राम अहरो निवासी हरीश मौर्य के दो पुत्र अंकित मौर्य उम्र करीब 13 व लव मौर्य उम्र करीब 11 वर्ष समेत करीब 10 लोग घायल हो गए थे। जिसमें टेंपो चालक भी घायल हो गया था। पुलिस ने सभी घायलों को सीमांत जिला बरेली के कस्बा शीशगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया था।

इसके बाद शीशगढ़ से सभी घायलों को बरेली के जिला अस्पताल भेज दिया गया था। खजुरिया थाना प्रभारी विनय कुमार के अनुसार, बरेली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान अंकित मौर्य की मृत्यु हो गई।

अंकित मौर्य गांव के ही जूनियर हाई स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। परिजन शव को घर ले आए, इसके बाद मृतक के पिता ने टेंपो चलक सुरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। छात्र की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है। मृतक दो भाई और दो बहन बताए गए हैं। उन्होंने अन्य घायलों की हालत में सुधार बताया है। परिजनों ने बृहस्पतिवार की शाम छात्र अंकित का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भारत-अफगानिस्तान वनडे मैच के दौरान पैराग्लाइडिंग एवं अन्य हवाई गतिविधियों पर रोक

हिमख़बर डेस्क  एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 13 जून 2026 को...

बड़ा हादसा: बस से टकराकर हाईवे पर गिरा और 2 टुकड़ों में बंट गया ट्रक, बाप-बेटा थे सवार

चम्बा  - भूषण गुरुंग  हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में  एक...

कांगड़ा: 3 साल लिव-इन में रहे…फिर प्रेमी ने किया ब्लॉक, आहत युवती ने उठाया खौफनाक कदम

हिमख़बर डेस्क  कांगड़ा जिले के पंचरुखी थाना क्षेत्र के तहत...