हाटकोटी कैंची के पास धूं-धूं कर जली कार, बाल-बाल बची ड्राइवर की जान

--Advertisement--

हाटकोटी कैंची के समीप एक चलती हुई कार में अचानक लगी आग, स्थानीय लोगों ने ड्राइवर की जान बचाई, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी।

शिमला – रजनीश ठाकुर

शिमला के अंतर्गत जुब्बल कोटखाई के हाटकोटी कैंची के समीप एक चलती हुई कार में अचानक लग गई। जिसके चलते बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गाड़ी नंबर एचपी 03 सी 4005 में अचानक आग लग जाने के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोग कार की ओर भागे।

इसके बाद किसी तरह से गाड़ी चालक ने गाड़ी रोक कर अपनी जान बचाई वह स्थानीय लोगों ने एकत्र होकर गाड़ी में पानी डालकर और मिट्टी डालकर आग को बुझाया। वहीं गाडी में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया पुलिस के अनुसार आग लगने से किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है‌।

एसडीपीओ रोहडू रविन्द्र नेगी के बोल 

वहीं एसडीपीओ रोहडू रविन्द्र नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि आग लगने के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि कार चालक से पुछताछ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...