हाइट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन शाहपुर के एनएसएस तथा एन सीसी विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

--Advertisement--

हाइट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन शाहपुर के एनएसएस तथा एन सीसी विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान।

शाहपुर – नितिश पठानियां

हाइट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन शाहपुर में महाविद्यालय के छात्रों ने एन एस एस और एन सी सी की यूनिट के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। जिसमें लगभग 80 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर एनएसएस और एन सी सी की इकाई ने लगन और उत्‍साह के साथ महाविद्यालय परिसर व बाहर सफाई करके सिंगल यूज प्‍लास्टिक का कचरा एकत्र किया।

भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वछता ही सेवा अभियान के अंतर्गत यह सब कार्यक्रम किया। जिसमें पिछले कल 10 बजे एक घंटे सफाई का श्रमदान करके इस अभियान में भाग लिया।

  • महाविद्यालय में समय समय पर ऐसे सफाई अभियान स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाये जाते हैं । इस अवसर पर बच्चो को स्वछता के बारे में बताया कि मक्‍खी तथा मच्‍छर गंदगी में ही पनपते हैं। जिससे डेंगू, मलेरिया बहुत फैलता है।

अत: हमें साफ-सफाई का विशेष ध्‍यान रखना चाहिए। पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करना चाहिए इससे मिट्टी अनुपजाऊ हो जाती है।

अनावश्यक पॉलीथिन थैली का उपयोग न करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई नियम बनाए गए हैं। इस पॉलीथीन को रिसाइकल नहीं किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...