हर समय गर्म रहेगा खाना, नौवीं कक्षा के छात्र नैतिक ने तैयार किया सोलर लंच बॉक्स

--Advertisement--

व्यूरो – रिपोर्ट 

सरकारी स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र नैतिक शर्मा ने हर समय बच्चों को गर्म खाना उपलब्ध करवाने के लिए सौर उर्जा से संचालित सोलर लंच बाक्स तैयार किया है।

हिमाचल प्रदेश राज्य शैक्षिक, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से करवाई गई इनोवेटिव आइडिया प्रतियोगिता में हमीरपुर जिले की राजकीय उच्च पाठशाला स्वाहल के छात्र ने सोलर लंच बाक्स पर निबंध लिखा है और सोलर लंच बाक्स को अव्वल स्थान मिला है।

अब राज्य स्तरीय साइंस, मैथेमेक्टिस एंड इन्वायरमेंट एक्जीबिशन के लिए भी इसका चयन किया गया है। यह स्पर्धा सोलन जिले में 26 अप्रैल को होगी।

नैतिक शर्मा ने कहा कि सोलर लंच बाक्स तैयार करने के लिए आइडिया सभी बच्चों को गर्म खाना मिलने से आया है। सरकारी स्कूलों में आठवीं तक के बच्चों को ही मिड डे मील मिलता है।

सोलर लंच बाक्स तैयार होने से आगे की कक्षाओं के छात्रों को भी हर समय खाना गर्म मिलेगा। टीजीटी मेडिकल अध्यापक शिवानी पटियाल ने कहा कि एससीईआरटी सोलन की ओर से करवाई गई परीक्षा में बच्चों से मॉडल के लिए निबंध (इनोवेटिव आइडिया) मांगे गए थे।

जिसमें नैतिक शर्मा के निबंध को अव्वल माना गया है और अब नैतिक राज्य स्तरीय परीक्षा में भी भाग लेंगे। सोलर लंच बाक्स को बनाने में एक सप्ताह का समय लगा है और इससे बच्चों को हर समय गर्म खाना मिलेगा।

स्कूल की मुख्य अध्यापिका सपना ठाकुर ने कहा कि छात्र नैतिक शर्मा ने हर समय बच्चों को गर्म खाना मिलने के लिए सोलर लंच बाक्स तैयार किया है।

अगर किसी बच्चे का खाना पूरी तरह से पक्का नहीं होगा तो भी सोलर लंच बाक्स में रखने से पूरी तरह से पक जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...