हर घर तिरंगा अभियान: हिमाचल में 13 से 15 अगस्‍त तक हर घर, औद्योगिक व शैक्षणिक भवनों में फहराएगा तिरंगा

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया जाएगा।

इस संबंध में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को नई दिल्ली से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उप राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों को वर्चुअली संबोधित किया है।

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज गौरव का प्रतीक है और लोगों को इसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पहल लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करेगी, जिससे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना का संचार होगा।

जयराम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर, राजकीय, निजी, औद्योगिक और शैक्षणिक भवनों में तिरंगा फहराने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

प्रदेश में स्‍वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्‍य में इस अभियान को सफल बनाया जाएगा। देश 75वें स्‍वतंत्रता दिवस के उपल‍क्ष्‍य में यह अभियान चला रहा है।

मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभाशीष पांडा, सचिव भाषा कला एवं संस्कृति राकेश कंवर, निदेशक भाषा कला एवं संस्कृति डा. पंकज ललित आदि उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...